पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभापति सुदेश ने देखे शहर के हालात

सभापति सुदेश ने देखे शहर के हालात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभापतिसुदेश अहलावत ने बुधवार को शहर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वे दोपहर सुबह पौने बारह बजे नगर परिषद से रवाना होकर वार्ड छह हाउसिंग बोर्ड में जेबी शाह कॉलेज के पास पहुंचे। उन्होंने कॉलेज के पीछे बन रहे नाले को देखा। यहां नाले की खुदाई से कॉलेज की दीवार ढह गई थी। अहलावत ने शहर के वार्ड 11 में न्यू कॉलोनी से पीरुसिंह स्कूल तक बना नाला देखने पहुंचे। न्यू कॉलोनी के लोगों ने नाले की सफाई की मांग रखी। सभापति अहलावत ने नाले की हाइट बढ़ाने एवं नाले की सफाई कराने का आश्वासन दिया। नगर परिषद का काफिला शहर के रोड नंबर एक पर पहुंचा। यहां मुख्य डाकघर के पास अधूरे नाले से हो रही समस्या लोगों ने रखी। सभापति ने नाला दोबारा बनाने का आश्वासन दिया। व्यापारियों के आग्रह पर शहीद जेपी जानू स्कूल के पास शौचालय बनाने को कहा। वाल्मीकि बस्ती में पहुंचे सभापति को लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, सफाई कर्मचारी भर्ती जल्द कराने को कहा। सभापति ने वहां बनी सड़क का जायजा लिया। वार्ड 19 मोरारका कॉलेज के पास लोगों ने टूटे क्रॉस से हो रही परेशानी से अवगत कराया। सभापति ने एक्सईएन को यह काम कराने के आदेश दिए। सभापति गणेश मंदिर पहुंचे तो वहां के लोगों ने वहां चल रहे नाला निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाने एवं लेवल सही नहीं रखने की शिकायत की। सभापति ने ठेकेदार से नाला निर्माण नियमानुसार करने को कहा। पंचदेव के पास बना बस स्टैंड पर सुविधाओं का जायजा लिया। सुलभ शौचालय एवं रैन बसेरा एवं चार दीवारी कार्य जल्द पूरा करने को कहा। सूर्य विहार में सड़क का जायजा लिया। वार्ड 41 समसपुर रोड कसाइयों की ढाणी पहुंचे सभापति अहलावत को लोगों ने मुख्य सड़क तक सड़क बनाने की मांग रखी। दौरे पर पार्षद प्रदीप सैनी, प्रमोद जानू,नगर परिषद एक्सइएन लक्ष्मण पंवार, एईएन सत्यनारायण भार्गव, जेईएन नवीन कुमार थे।

यहबताई समस्याएं

सफाईव्यवस्था में सुधार किया जाएं।

सफाई कर्मचारियों की भर्ती जल्द की जाएं।

न्यू कॉलोनी से पीरुसिंह स्कूल तक नाले की सफाई कराई जाएं।

गणेश मंदिर से अग्रसेन तक बन रहे नाले का लेवल निर्माण सामग्री सही लगाई जाएं।

अधूरे निर्माण कार्य पूरे किए जाएं।

मुख्य स्थानों पर शौचालय बनवाए जाएं।