231 वाहनों पर कार्रवाई
झुंझुनूं . यातायातपुलिस ने दो दिन के दरमियान 231 वाहनों पर कार्रवाई की।
यातायात इंचार्ज हरिसिंह ढाका ने बताया कि बिना हेलमेट तथा तीन सवारी लेकर चलने वाले बाइक चालकों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इसके तहत 195 वाहनों के चालान किए गए। ओवरलोडिंग में दो डंपर तथा कागजात के अभाव में 36 अन्य वाहन एमवी एक्ट में जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान 78 हजार छह सौ रुपए का राजस्व हासिल किया गया।