मासिक बैठक हुए
झुंझुनूं. राजस्थानविकलांग सेवा संस्थान की ओर से बुधवार को शहीद पार्क में उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र टेलर की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने सभी सदस्यों को नशा मुक्त होने कन्या भ्रूण हत्या रोकने की बात कही। प्रदेश महामंत्री हरचंद सिंह महला ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में पांच बस पास, पांच ट्राइसाइकिल, चार पेंशन फॉर्म, चार पालनहार, पांच ऋण फॉर्म, दो रेल्वे पास दो आस्था कार्ड के फॉर्म भरवाएं गए। बैठक में उपसचिव बाबूलाल कुमावत, राकेश कुमार, मंजू पांडेय, विक्रम, सिकंदर, हरीप्रसाद शर्मा, जगदीश, सुखदेव, मुकेश, नरेंद्र आदि लोग उपस्थित थे।