बकाया वसूली और चोरी पकड़ो अभियान शुरू
चिड़ावा | बिजलीनिगम ने उपभोक्ताओं से बकाया वसूली और बिजली चोरी पकड़ने का अभियान शुरू किया है। डिस्कॉम एक्सईएन एमके सिंघल ने बताया कि अभियान को लेकर चिड़ावा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए विशेष टीमें गठित की गई है। उन्होंने बताया कि कंपनी एमडी के निर्देशानुसार बिजली चोरी पकड़ने के लिए कर्मचारियों से रैकी करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि बकायादारों से बिजली बिल के बकाया भुगतान वसूलने पर भी पूरा जोर दिया जा रहा है। टीम प्रभारी अधिकारियों और बिजलीकर्मियों को बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति की वीसीआर भरने के साथ-साथ उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। एक्सईएन सिंघल ने बताया कि हर शनिवार रविवार को भी बिल जमा होंगे।