डॉ. आर्य का राज्य स्तर पर सम्मान
झुंझुनूं | सेठनेतराम मघराज टिबड़ेवाला राजकीय महिला महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश आर्य को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। डॉ. आर्य ने एनएसएस के माध्यम से सालभर सामाजिक विडंबनाओं यथा कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति दोयम दर्जे का व्यवहार, ध्रूमपान, लोक संस्कृति संरक्षण, सार्वजनिक स्वच्छता, पौधरोपण एवं संरक्षण के क्षेत्र में विशेष कार्य किया था। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा की ओर से सुबोध पीजी महिला महाविद्यालय जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. आर्य को सम्मानित किया गया।