निरीक्षण में शिक्षक मिले नदारद
खेतड़ी | मंडानाके राजकीय उच्च प्राथमिक विद्वालय के बुधवार को निरीक्षण के दौरान ताला लगा मिला। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों ने एसडीएम को फोन पर कुछ दिनों से स्कूल में शिक्षक नहीं आने और बच्चों की पढ़ाई बाधित होने की शिकायत की थी।
एसडीएम के आदेश पर एबीईईओ डा. रामकुमार सिराधना ने स्कूल का निरीक्षण किया। जांच में पाया कि चार शिक्षकों में से एक मेडिकल छुट्टी पर था जबकि दूसरा बिना अनुमति के कई दिनों से छुट्टी पर है। बाकी दो अध्यापक भी देरी से आते हैं। इस कारण स्कूल भी देरी से खुलता है। उधर बीईईओ रूपेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि शिक्षकों का अकारण नदारद रहना तथा समय पर स्कूल में नहीं पहुंचाने का मामला सामने आया है। संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।