पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विशेष योग्यजन शिविर 19 फरवरी को

विशेष योग्यजन शिविर 19 फरवरी को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | राजस्थानविकलांग सेवा संस्थान की मासिक बैठक बुधवार को शहीद स्मारक पार्क में मनाई गई। संस्थान अध्यक्ष कैलाशचंद्र टेलर ने बैठक की अध्यक्षता की।

प्रदेश महामंत्री हरचंदसिंह महला ने बताया कि बैठक में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर फार्म भरवाएं गए। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से 19 फरवरी को विशेष योग्यजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेष योग्यजन प्रमाण-पत्र, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यत्र आदि उपकरण बांटे जाएंगे। बैठक के बाद प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर सामाजिक योजना पेंशन की राशि दो हजार रुपए कराने, मुख बधिर शिक्षण संस्थान खोलने, आस्था कार्ड को बीपीएल में शामिल करने की मांग की।

खबरें और भी हैं...