सिहोड़ स्कूल में 20 में से 13 पद रिक्त
खेतड़ी | सिहोड़के राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल में 20 में से 13 पद रिक्त हैं। भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रभारी धर्मेंद्रसिंह तोमर ने शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी को पत्र लिखकर रिक्त पद भरने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि स्कूल में 20 पद हैं। इनमें प्राचार्य समेत सात पद भरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि गणित, भूगोल, हिंदी, राजनीति विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद खाली होने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है।