चाकुओं के वार से घायल युवक की मौत
सूरजगढ़ | लौदामें दो दिन पूर्व रविवार रात जमीनी विवाद में चाकुओं के वार से घायल युवक की मंगलवार को मौत हो गई। एएसआई रामनिवास ने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक बलौदा हाल सतनाली निवासी संजयकुमार सोनी रविवार रात बलौदा में घी लेने आया था। घात लगाकर बैठे उसके ताऊ मुरारी, ताई शांति उनके पुत्र शिवकुमार ने संजय पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। परिवार में उसके भाई रमेश सुरेश ने भी लाठियों से वार किए। गंभीर हालत में उसे एसएमएस अस्पताल जयपुर भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।