पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पशुपालन की जानकारी दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | पशुपालनविभाग की ओर से एस्केड योजना के तहत पशु चिकित्सालय में जिला स्तरीय जागरूकता शिविर लगाया गया। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश बरबड़ ने कहा कि पशुपालकों को पशुओं की देखभाल के प्रति जागरूकता की आवश्यकता है। पशुपालन विभाग की जानकारी देते हुए पशुपालकों को योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। पशुओं में रोग नियंत्रण में जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका बताई।

अवसर पर जिला प्रमुख सुमन रायला, नगर परिषद सभापति सुदेश अहलावत, पार्षद विजेंद्र लांबा, असगर जोइया, प्रमोद जानू, आबूसर सरपंच रणवीरसिंह विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर उपनिदेशक डॉ. एसएन शर्मा, डॉ. प्यारेलाल मील, डॉ.रश्मि बरबड़ ने पशुपालकों को पशुपालन संबंधी जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...