दो दिवसीय विज्ञान मेला शुरू
झुंझुनूं | बालिकाशिक्षा नवाचारी गतिविधियों के अंतर्गत मंगलवार को डाइट परिसर में दो दिवसीय विज्ञान मेला शुरू हो गया। एसएसए के कार्यक्रम प्रभारी पुरुषोत्तम कुलहरि ने बताया कि मंगलवार को राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8वीं की एससी/एसटी की छात्राओं ने विज्ञान एवं गणित विषय से संबंधित मॉडल की प्रदर्शनी लगाई थी। जिनमें से प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाले मॉडल को जिला स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत अल्पसंख्यक एवं शहरी क्षेत्र के कक्षा 6 से 8वीं की छात्राओं द्वारा करीब पचास मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।