भागवत कथा आज से
झुंझुनूं | लावरेश्वरमहादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर बुधवार से भागवत कथा होगी। कथा समय दोपहर एक से शाम पांच बजे तक रहेगा। मंदिर ट्रस्ट के सचिव रमेश अग्रवाल ने बताया कि कृष्ण गोपाल सुवेदी कथा करेंगे। अध्यक्ष इंद्रकुमार मोदी ने बताया कि पहले दिन सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। 14 फरवरी की शाम महाप्रसाद अंतिम दिन राणी सती दादी के भजन कीर्तन एवं मंगलपाठ का आयोजन होगा।