पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो गाड़ियों की भिड़ंत में बेटे की मौत, माता पिता घायल

दो गाड़ियों की भिड़ंत में बेटे की मौत, माता-पिता घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिसाऊ | झुंझुनूं-चूरूरोड पर मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। सूचना पर थानाधिकारी धर्मेंद्रकुमार मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया।

जानकारी के मुताबिक रसोड़ा के चंद्रभान प|ी बेटे के साथ कार में झुंझुनूं से चूरू जा रहे थे। इस दौरान चूरू की ओर से रही टवेरा और कार की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद टवेरा चालक मौके से फरार हो गया। एम्बुलेंस 108 के ईएमटी संदीप धौलपुरिया के मुताबिक जिले के रसोड़ा निवासी चंद्रभान (35), उसकी प|ी मंजू (32) तथा तुषार (5) घायल हो गए। चंद्रभान तुषार को एम्बुलेंस से चूरू अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन तुषार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घायल मंजू काे बिसाऊ के जटिया अस्पताल में डाॅ. राजेशकुमार डाॅ. अल्का ने प्राथमिक उपचार के बाद चूरू रैफर कर दिया।

बिसाऊ. चुरू,झुंझुनूं रोड पर आमने सामने टकराई कारे।

खबरें और भी हैं...