पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, मौत

फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरड़ावाली ढाणी तन बिरोल में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के बाद पीहर पक्ष की ओर से मृतका के पति सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

सीआई कैलाश गुर्जर के मुताबिक झरड़ावाली ढाणी निवासी सरोज सैनी ने रविवार रात अपने कमरे में ही फांसी लगा ली। उसका पति प्रमोद एक शादी समारोह से घर लौटा तो सरोज कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घरवालों ने उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतका के पीहर पक्ष के लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे और ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया। उधर, युवती के ताऊ नवलड़ी निवासी जगदीश सैनी ने युवती के पति प्रमोद तथा प्रमोद की मां के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर सरोज को मार दिया गया। युवती की शादी दो वर्ष पहले ही हुई थी। उसके एक बच्चा भी है।


खबरें और भी हैं...