पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केसीएमएस का धरना प्रदर्शन आज

केसीएमएस का धरना प्रदर्शन आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी नगर | केसीसीप्रशासन भवन के सामने बुधवार सुबह आठ बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। खेतड़ी कॉपर मजदूर संघ के अध्यक्ष श्यामलाल सैनी महामंत्री करनैलसिंह ने बताया कि कॉपर प्रोजेक्ट में 20 सालों से नई भर्ती बंद पड़ी है। इसके चलते स्थानीय लोगों, अप्रेंटिस कैजुअल, मृतक कर्मचारियों के आश्रित, सेवानिवृत कर्मचारियों के आश्रित, बेरोजगारों को कोई काम नहीं मिल रहा है। सैनी ने बताया कि पहले प्रोजेक्ट में 10 हजार स्थाई कर्मचारी कार्यरत थे। अब घट कर करीब 15 सौ कर्मचारी रह गए। ऐसे में लोग यहां से पलायन करने लगे हैं।

खबरें और भी हैं...