खेतड़ी पालिका का बजट 14 करोड़
खेतड़ी | नगरपालिकाकी साधारण सभा की बैठक बुधवार को हुई जिसमें वित्त वर्ष 2016-17 का वार्षिक बजट पारित किया। कार्यवाहक ईओ राजवीरसिंह ने बताया कि बजट में कुल 14 करोड़ 4 लाख 16 हजार रुपए की राशि पारित की। आगामी वर्ष में कस्बे की साफ-सफाई, टूटी सड़कों का निर्माण, लाईट व्यवस्था पर जोर देने का निर्णय लिया। चेयरमैन उमरावसिंह कुमावत ने नगरपालिका की आय बढ़ाने, लंबित पट्टों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर जोर दिया। इस दौरान विपक्षी पार्षदों ने नगरपालिका एक्ट के तहत कमेटियों के गठन की मांग की जिसको लेकर एक बार नोक झोंक हुई लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। इस दौरान उपाध्यक्ष शशी सैनी, पार्षद नंदकिशोर बबेरवाल, राकेश शास्त्री, नरेश शास्त्री, संगीता वर्मा, मोहनलाल नायक, कांतादेवी आिद लोग मौजूद थे।
साढ़ेसात करोड़ का बजट पारित
सूरजगढ़ | नगरपालिकाबोर्ड कि बुधवार को चेयरमैन सुरेंद्र चेतीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2016-17 का करीब साढ़े सात करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया। सदस्यों ने सर्व सम्मति से सात करोड़ 38 लाख 49 हजार 807 रुपए के बजट प्रस्ताव पर मंजूरी दी। बैठक में उपाध्यक्ष राजकुमार गोदारा, पार्षद मंजू जांगिड़ योगेश सोनी ने वार्डों में होने वाले विकास कार्य वार्ड के पार्षद की सहमति उसकी जानकारी में करवाए जाने तथा नगरपालिका कार्यालय में अनधिकृत लोगों द्वारा अनावश्यक रूप से पालिका रिकार्ड को देखने पर पाबंदी लगाए जाने का मुद्दा रखा। पार्षद अंजनी कटारिया ने वार्ड आठ में नाली बनवाने की मांग रखी। पार्षद राजेंद्र नायक ने सभी वार्डों में बगैर भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवाने की मांग उठाई। पार्षदों ने कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड बनवाने का मुद्दा भी उठाया। बैठक में ईओ राघवसिंह मीणा, पार्षद डॉ.जीएल मौर्य, रुकमानंद सैनी, महावीर सैनी, पूनम कटारिया, मीना शर्मा, मातादीन जांगिड़, राकेश नांदवाला, कीर्ति, संजय चौधरी, रणधीर सिंह आदि मौजूद थे।