बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
झुंझुनूं | एक्सपैरामिलिट्री पर्सनल वेलफेयर संस्था के सदस्यों की बैठक बुधवार को गांधी पार्क में हुई। अध्यक्षता करते हुए जेआर चोबदार ने जालंधर में हुई एनसीसी की बैठक, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों, एवं ईसीएचएस कार्ड बनवाने के बारे में बताया। भागीरथ नेमीवाल, नत्थूसिंह, विद्याधरसिंह, मामराजसिंह, बनवारीलाल, कैलाशचंद्र, खेमचंद, सरवर अली, महावीरप्रसाद, हरचंद, बनवारीलाल खर्रा, जीवनसिंह, दातारामसिंह, गिरधारीलाल ने विचार व्यक्त किए।