दुघर्टना में घायल की इलाज के दौरान युवक की मौत
खेतड़ी | बसकी टक्कर से घायल हुए युवक की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आठ फरवरी को चिरानी निवासी पवनकुमार (17) पैदल ही चिरानी से खेतड़ी रहा था। रास्ते में बस चालक ने उसे टक्कर मार दी। परिजन जयपुर ले गए थे। वहां इलाज के दौरान नौ फरवरी को उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा नानड़राम ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।