सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
झुंझुनूं | सियाचीन में बर्फ दबे लांसनायक हनुमनथप्पा के लिए गुरुवार को जिले में दुआ हुई। लेकिन लोगों की दुआ काम सकी। इस दौरान ग्लेशियर में दबे शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद स्मारक में पूर्व सैनिक एकत्रित हुए। हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर नारियल चढ़ाकर लांसनायक हनुमनथप्पा की सलामती के लिए दुआ मांगी। हवलदार सूरजभान ने हनुमनथप्पा को अपनी किडनी दान करने की घोषणा भी कर दी थी, मगर थोड़ी देर बाद ही उन्हें पता चला कि हनुमनथप्पा अब नहीं रहे। पूर्व सैनिकों ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एक्स मैन लीग के अध्यक्ष कैप्टन गुरुदयाल, राजेंद्र फौजी, रामदेव मौजूद थे।
नवलगढ़| कस्बेके मिंतर चौक में गुरुवार शाम युवा व्यापार मंडल मस्ती ग्रुप की ओर से सियाचीन के शहीद शहीद हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद के चित्र के समक्ष मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। शहीद के जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर कैलाश जोशी, सांवरमल सांमरा माैजूद थे।