25 विद्यार्थियों का मिलिट्री स्कूल में चयन
झुंझुनूं | जीवेम्स्कूल विज्ड़म सिटी स्थित जीवेम् समूह की शैक्षिक इकाई झुंझुनूं सैनिक एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का एक साथ सैनिक मिलिट्री स्कूल में चयन हुआ है। सैनिक एकेडमी इंचार्ज रामस्वरूप झाझड़िया ने बताया कि जयपुर, अजमेर, गुड़गांव, बीकानेर, रेवाड़ी, बरेली एवं रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगी परीक्षा में झुंझुनूं सैनिक एकेडमी के 53 विद्यार्थियों में से 25 का चयन होना अपने आप में एक कीर्तिमान है।