सीकर सांसद आएंगे आज
नवलगढ़ | गौतमबालिका विद्यापीठ का वार्षिक उत्सव शुक्रवार सुबह 11 बजे झाझड़ रोड कैंपस में होगा। प्रशासक गौतम झाझड़िया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीकर सांसद सुमेधानंद होंगे। एसडीएम भागीरथ शाख, डीएसपी अर्जुनराम, पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, राजकीय विधि कालेज सीकर के प्राचार्य डा. दिलसुख थालौड़ एसके कालेज सीकर के प्रवक्ता डा. महासिंह राव विशिष्ट अतिथि होंगे।