महिलाएं हुनर बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनें
चिड़ावा | नरहड़में आयोजित महिला दक्षता शिविर के राजस्थान संस्कृति संरक्षण कार्यक्रम का समापन गुरूवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सुनीता स्वामी ने की। पसारी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को राजस्थान की संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान और रीति-रिवाजों की जानकारी दी गई। शिविर संभागी महिलाओं ने लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपने सुझाव भी दिए। सरपंच स्वामी ने महिलाओं से अपना हुनर बढाकर आत्मनिर्भर बनने की बात कही। फाउंडेशन के मुख्य समन्वयक गणेश चेतीवाल ने संस्कृति संरक्षण के महत्व और संगठन गतिविधियों की जानकारी दी। आयोजन में अर्चना स्वामी, सुभिता, मंजूदेवी, सुशीला, पूनम और किरणदेवी आदि ने भाग लिया।