लापरवाही बरतने वाला बिजलीकर्मी निलंबित
सूरजगढ़ | बिजलीनिगम ने राजस्व वसूली मामले में लापरवाही पर एक कर्मचारी को निलंबित किया है। एईएन शीशराम झाझड़िया ने बताया कि बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इसमें तकनीकी सहायक सुनील कुमार ने निर्देशों की बार-बार अवहेलना की। राजस्व में पिछड़ने पर उसे निलंबित कर दिया गया।