झुंझुनूं. ज्योतिषीय गणनाओं में आश्विन महीने में दो दिन अमावस्या है। शारदीय नवरात्रा के घट गुरुवार को स्थापित होंगे। इसी के साथ देवी मंदिरों में अनुष्ठान तथा कई जगह दुर्गा पूजा महोत्सवों की शुरुआत होगी।
पंडित वेदप्रकाश महमिया के मुताबिक मंगलवार सुबह 9.44 बजे अमावस्या तिथि लग जाएगी। यह पूरे दिन रहेगी। इसलिए सर्वपितृ अमावस के
श्राद्ध किए जाएंगे। बुधवार सुबह 11.44 बजे तक देवकार्य अमावस मानी जाएगी। इस दिन कुल सतियों की पूजा-अर्चना होगी जात दी जाएगी। गुरुवार को सूर्योदय के साथ शारदीय नवरात्रा पूजा शुरू होगी।
पहाड़ी पर स्थित मनसा माता मंदिर, बादलगढ़ स्थित दुर्गा मंदिर, अणगासर रोड स्थित अंबा मंदिर, खेमी शक्ति मंदिर, चूणा चौक, वीर विचित्र बालाजी, बड़ का बालाजी, स्काउट गाइड मैदान, फौज का मोहल्ला, आदर्श कॉलोनी, शिव कॉलोनी इंदिरा नगर स्थित पारिजात पार्क में मूर्तियां स्थापना करके उत्सव मनाया जाएगा। बड़ागांव में टेकड़ीवाल गेस्ट हाउस के पास शिव मंदिर परिसर में 25 सितंबर को कलश यात्रा के साथ दुर्गा महोत्सव शुरू होगा। नौ दिन तक आरती के समय झांकी भजन होंगे।