भासकर न्यूज | झुंझुनूं
भासकर न्यूज | झुंझुनूं
आबूसरके कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को बाजरे के खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन पर प्रदर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर की डॉ. चित्रा हेनरी ने आशा सहयोगिनियों को बाजरे के उत्पाद बनाना सिखाए। कार्यक्रम में डॉ. एसएम मेहता ने न्यूट्रीशन का महत्व बताया। कृषि उप निदेशक गजानंद यादव ने बाजरे के पोषक तत्वों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में जिले की 25 आशा सहयोगिनी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बाजरा दूर करता है कुपोषण
झुंझुनूं. पकवानबनाना बताती आशा सहयोगिनी।