जिला सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
झुंझुनूं |राजस्थान शिक्षासेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) की जिला कार्यकारिणी की बैठक बसंतविहार स्थित शास्त्री पार्क में जिलाध्यक्ष विनोद झाझडिय़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 26 सितंबर से शहीद कर्नल जेपी जानू सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल में होने वाले दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनीराम मंडीवाल, राजेंद्र कपूरिया, रामनिवास पूनिया, राजेंद्र खीचड़, हरिसिंह कुलहरि, सुभाषचंद्र, बूंटीराम मोटसरा, उमराव सिंह आदि उपस्थित थे।