स्कूटी जेस्ट 110 लांच
झुंझुनूं | रोडनंबर तीन स्थित शोरूम सोमरा टीवीएस पर स्कूटी जेस्ट-110 लांच की गई। फर्म के निदेशक सुभाष सोमरा ने बताया कि शोरूम पर पहली स्कूटी जेस्ट की चाबी नूआं के साजिद हुसैन को सौंपी गई। 110 सीसी क्षमता वाली गाड़ी का माइलेज 62 किमी प्रति लीटर है। इसे आकर्षक डिजाइन में तैयार किया गया है। इसमें आरामदायक सीट बड़ा स्टोरेज बॉक्स है।
उपभोक्तामिलन शिविर 24 को
झुंझुनूं| टाटामोटर्स के अधिकृत डीलर झुंझुनूं बालाजी मोटर्स में 24 से 26 सितंबर तक तीन दिवसीय उपभोक्ता मिलन शिविर लगाया जाएगा। फर्म के निदेशक डॉ. प्रदीप कस्वां ने बताया कि शिविर में गाडिय़ों को निशुल्क सर्विस चैकअप किया जाएगा। इस दौरान लेबर चार्ज पर 10 प्रतिशत तथा पार्ट्स पर पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। शिविर में टाटा मोटर्स के सर्विस इंजीनियर भी मौजूद रहेंगे।