श्याम परिवार का वार्षिकोत्सव पांच को
श्याम परिवार का वार्षिकोत्सव पांच को
झुंझुनूं| श्रीश्यामपरिवार का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 5 अक्टूबर से मोदी रोड स्थित मुकुंदसेवा सदन में मनाया जाएगा। रविवार दोपहर एक बजे ग्वालियर के श्रीकिशन बाबा डुगराना के श्रीचंद शर्मा के सानिध्य में कोलकाता के शिवकुमार जालान संगीतमय सुंदरकांड पाठ करेंगे। नृत्य नाटिकाएं पेश की जाएंगी। सोमवार शाम सात बजे खाटूधाम के मोहनदास महाराज के सान्निध्य में कोलकाता के संजू शर्मा, राजू मेहरा तथा दिल्ली के त्रिचनासिंह भजन प्रस्तुतियां देंगी।