नए कोर्ट परिसर में पौधरोपण
झुंझुनूं . शहरमें नए कोर्ट कॉम्पलेक्स एडीआर सेंटर में सोमवार को पौधरोपण किया गया। कोर्ट कैंपस के कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजकुमार भगत, कलेक्टर डॉ. आरुषि मलिक, एसपी कुंवर राष्ट्रदीप, एडीजे अजयसिंह, एडीजे-फर्स्ट बुद्धिप्रकाश छंगाणी, एडीजे-सैकंड सीमा जैन, पारिवारिक कोर्ट के न्यायाधीश ग्यारसीलाल शर्मा, एसीजेएम योगेश शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट विजयसिंह महावर, उपवन संरक्षक बुद्धिप्रकाश पारीक आदि ने पौधे लगाए।
कार्यालयका उद्घाटन आज
झुंझुनूं| बहुजनसंघर्ष दल के कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार सुबह 11 बजे शहर के बाकरा मोड़ पर नेताजी मार्केट में होगा।