वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का अंबार
नगरपरिषद चुनाव के लिए जारी की गई वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों की भरमार है। हजारों मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में जुड़ गए हंै। दरअसल हुआ यह कि इस बार परिषद पालिकाओं के चुनाव के लिए वोटर लिस्टें वार्ड के आधार पर होकर भाग संख्या के आधार पर तैयार कर प्रकाशित कर दी गईं। इससे एक -एक वार्ड में सौ से पौने दो सौ मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में जोड़ दिए गए।
वोटरलिस्ट देखकर खिसकी जमीन
वोटरलिस्ट में आधे मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में शामिल होने से पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रहे दावेदारों की चिंता बढ़ गई। दूसरे वार्ड के मतदाताओं के नाम जुड़ने से कई नेताओं के सपने टूट भी सकते हैं। जनप्रतिनिधियों ने इस पर नाराजगी जाहिर कर वार्डवाइज वोटर लिस्ट तैयार करने की मांग की है। वोटर लिस्ट से नाम कटता देख अधिकांश लोगों ने अपना नाम जुड़वाने के लिए फार्म भरकर आपत्तियां जमा करानी भी शुरू करा दी है।
केस.1 वार्ड37 की मतदाता सूची में वार्ड 36 38 के मतदाताओं का पूरा ब्लॉक दर्ज हो गया।
^अभी 22 सितंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद वार्ड की भौतिक स्थिति के अनुसार वार्डवाइज लिस्ट तैयार कर अंतिम रूप से प्रकाशन किया जाएगा। -भागीरथ शाख, निर्वाचकरजिस्ट्रीकरण अधिकारी
केस.4 वार्डदो में वार्ड तीन,34, 35,36 के नाम जुड़ गए।
केस.3 वार्ड34 के मतदाताओं के नाम वार्ड 2 में दर्ज हो गए।
केस.2 वार्ड35 के पूरे ब्लॉक के मतदाताओं के नाम वार्ड 36 की वोटर लिस्ट में शामिल हो गए।