धरना 36वें दिन जारी
झुंझुनूं . वक्फसंपत्तियों से अतिक्रमण हटाने एवं अतिक्रमियों को बेदखल करने की मांग को लेकर देव-वक्फ जायदाद वेलफेयर कौंसिल का कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चतकालीन धरना सोमवार को 36वें दिन जारी रहा। वक्ताओं ने प्रशासन पर कोर्ट के आदेश के बावजूद वक्फ संपति से अतिक्रमण नहीं हटाने का आरोप लगाया। धरने पर अकबर कुरैशी, अख्तर चोपदार, इस्माइल खोखर,असगर फतेहसरा, कुलदीप ढेवा, अजीज खान समेत अनेक सदस्य रहे।