खेतड़ी नगर . ताम्रनगरी की भैरू घाटी स्थित गणेश मंदिर के निकट सोमवार सुबह करीब दस बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।
थानाधिकारी उदयभान सिंह ने बताया कि मृतक कई दिनों से गणेश मंदिर के निकट ही रह रहा था। वह चलने में असमर्थ था और मानसिक रूप से भी बीमार था। उसकी उम्र करीब 50 साल है। शिनाख्त नहीं होने से पुलिस ने शव को खेतड़ी के अजीत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।