पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए भूमि अधिग्रहण कानून का विरोध

नए भूमि अधिग्रहण कानून का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नए भूमि अधिग्रहण कानून का विरोध

नवलगढ़| राज्यसरकार पूंजीपतियों के हितों के लिए नया भूमि अधिग्रहण कानून लाई है। यह बात सीमेंट कंपनियों के विरोध में तहसील कार्यालय के सामने किसानों के धरने पर किसान संघर्ष समिति के संयोजक कैप्टन दीपसिंह शेखावत ने कही। शेखावत ने कहा कि नए कानून की जरूरत नहीं थी। किसानों की जमीन पूंजीपतियों को देने के लिए नया भूमि अधिग्रहण कानून लाया गया है, किसान इसका विरोध करेंगे। किसानों का धरना सोमवार को 1481 वें दिन भी जारी रहा। बनवारीलाल ओला की अध्यक्षता में दिए गए धरने में भागीरथमल भूवाल, श्रीराम, कानाराम, मातूसिंह, जगदीश ढाका आदि किसान मौजूद थे।