राष्ट्रीय जंबूरी की तैयारियों पर चर्चा
चिड़ावा. स्काउट-गाइडस्थानीय संघ चिड़ावा का वार्षिक अधिवेशन सोमवार को चिड़ावा कॉलेज में हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर एवं बीईओ पितरामसिंह काला ने की। सीओ स्काउट अशफाक पंवार, चिड़ावा कॉलेज के प्राचार्य डा. बीआर सैनी, मंड्रेला स्कूल प्राचार्य डा. दयाशंकर अरड़ावतिया, राजकला स्कूल की प्रधानाचार्य अनुसुइया सिंह, ऱाधेश्याम खारिया एवं अनिल कुमार शर्मा अतिथि थे। अधिवेशन के आरंभ में सचिव कन्हैयालाल लाठ ने एजेंडे के बिंदुओं से सदन को अवगत कराया। इस अवसर पर अगले वर्ष जयपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जंबूरी से पूर्व की तैयारियों पर चर्चा की गई। बीईओ काला, सीओ स्काउट पंवार और सहायक जिला कमिश्नर अरड़ावतिया ने जंबूरी में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और विद्यालयों में स्काउट-गाईड गतिविधियां बढाने पर जोर दिया। एक दिवसीय अधिवेशन में चिड़ावा के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के स्काउटर-गाईडर ने भाग लिया।