बेटियां भी घर का चिराग...
नवलगढ़ | झाझड़रोड स्थित कुनणीदेवी महिला कॉलेज में बेटी बचाओ अभियान के तहत गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति ने कवि सम्मेलन कराया। अध्यक्षता महेश मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि जयपुर के किशोर पारीक थे। उन्होंने अपनी कविता में कहा बेटियां भी घर का चिराग है, वे भी सृष्टि की एक रचना है, वे हमारी जननी है। रमाकांत सोनी नेकहा कि बेटा वारिश बने घर का तो बेटियां पारस बन जाएंगी पर तालियां बटोरी। श्रीकांत पारीक, गोवर्धन भटट्, काशीनाथ मिश्रा, कुरैशी मोहम्मद अली आदिल ने भी रचानाएं पढ़ीं। डा. अरविंद वशिष्ठ सज्जन जोशी ने हास्य व्यंग्य सुनाए। उधर, संदर्श की ओर से गोपाल व्यामशाला में काव्य गोष्ठी हुई। अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेश चौधुरी ने की। काशीप्रसाद मिश्र मुख्य अतिथि थे।