जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी
नवलगढ़ | जमीनके नाम पर धोखाधड़ी के दो मामले थाने में दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि निवाई के महेश जाट ने गांव के ही मामचंद जाट पर जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इसी तरह चारा का बास के श्रीराम डूडी ने डूमरा के जितेंद्र के खिलाफ जमीन को फर्जी तरीके से हड़पने के लिए धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है।