- Hindi News
- शेखावाटी चैलेंजर में चैंपियन क्लब ने जीता फाइनल
शेखावाटी चैलेंजर में चैंपियन क्लब ने जीता फाइनल
झुंझुनूं| कर्बलामैदान में शेखावाटी चैलेंजर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार को हुए। सिकंदर क्रिकेट क्लब ने इसमें मेजबान को हराया। मुख्य अतिथि पार्षद जुल्फीकार अली खोखर ने विजेता टीम को 51 हजार रुपए ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए देकर सम्मान किया। इस अवसर पर मोहम्मद आरीफ खोखर, जुबेर, फयुम कुरैशी, अब्बास सैयद, अयूब कबाड़ी, रफीक तंवर, वासीद, मोहसीन खोखर सहित कई लोग उपस्थित थे।