- Hindi News
- हैंडबॉल में नौ खिलाड़ियों का राज्यस्तर पर चयन
हैंडबॉल में नौ खिलाड़ियों का राज्यस्तर पर चयन
फिरासका बास के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के नौ छात्रों का हैंडबॉल स्पर्धा में राज्यस्तर पर चयन हुआ है। प्रधानाध्यापक मोहरसिंह के अनुसार छात्र कर्मवीर, नरेंद्र कुमार, कुलदीप तैय्यब हुसैन तथा छात्रा निकिता, साहिना, सपना, मुस्कान पुत्र कादिर मुस्कान पुत्री असलम 19 से 22 सितंबर तक जोधपुर में राज्यस्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जेपीएलक्रिकेट प्रतियोगिता
झुंझुनूं| मुनाबागमैदान में सोमवार को जेपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। खान क्रिकेट क्लब की इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गोल्डन क्लब ने जीता। पप्पू पीरजी, सरपंच वल्ली खान, कर्म इलाही, पार्षद इकराम, अबदुल्ला अगवान, उम्मेद खान, प्रमोद जानू आदि उपस्थित थे।