दहेज हत्या मामले में पति को जेल
सूरजगढ़ | दहेजहत्या के मामले में गिरफ्तार पति को सोमवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि किढ़वाणा के राजू उर्फ राजेंद्र कुमावत को सोमवार को चिड़ावा कोर्ट में पेश किया गया था। मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए। गौरतलब है कि शनिवार सुबह गांव के सार्वजनिक कुएं में आरोपी युवक की प|ी बच्चे के शव मिले थे। आरोपी राजेंद्र के ससुर ने उसके खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।