पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण के विरोध में धरना

अतिक्रमण के विरोध में धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माखरमें काटली नदी के पास अवैध कब्जा करने के विरोध में सोमवार को युवा मेघवाल महासभा की ओर से माखर में ईंट भट्टे के सामने सांकेतिक धरना दिया गया। महासभा के अध्यक्ष आरके मेघवाल के नेतृत्व में दिए धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि यह जमीन खातेदारी की है। प्रभावशाली लोग इस पर कब्जा कर रहे हैं। धरने के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा पहुंचे। प्रांतीय संरक्षक सोहनलाल के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने अतिक्रमण की गई जमीन का कब्जा दिलाने की मांग की। धरने पर महिपाल, मोहर सिंह, फूलाराम, घनश्याम, बसंत, जले सिंह,योगेश, ताराचंद, जयप्रकाश,संगीता, ओमप्रकाश महरिया,श्यामलाल आलड़िया, कैलाश मेघवाल, सेठी गर्वा आदि थे।