जीएसएस पर आज बिजली चौपालें
झुंझुनूं| बिजलीउपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए मंगलवार को जिले भर में बिजली चौपालें लगाई जाएगी। एक्सईएन जेएस मांजू ने बताया कि पिचानवां, पीपली, अड़ावता, नंगली सलेदी सिंह, धंधूरी, नूआं, इंडाली, बिसाऊ, नीम की ढाणी, कुमावास, छापोली, परसरामपुरा, दुधवा, बबाई एवं नूनियां गोठडा स्थित 33/11 केवी सब स्टेशनों पर संबंधित सहायक अभियंता कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहेंगे।