एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
झुंझुनूं |अखिल भारतीयविद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक कुलदीप भास्कर के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में आरपीएससी चेयरमैन हबीब खां, हैल्थ यूनिवर्सिटी के कुलपति राजाबाबू पंवार तथा परीक्षा नियंत्रक को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज कराने, स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा में रिक्त पदों को भरने, जोधपुर यूनिवर्सिटी में शिक्षक भर्ती में हुए घोटाले के आरोपियों को गिरफ्तार करने आदि मांग शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में संदीप पूनिया, तहसील संयोजक प्रवीण झाझडिय़ा, भूपेंद्र खरींटा, विक्रम झाझडिय़ा, गजेंद्र शेखावत, अशोक भारू, विजय वर्मा,बीएड संघर्ष समिति संयोजक सुमित बेनीवाल आदि थे।