पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सजा ऊनी कपड़ों का बाजार

सजा ऊनी कपड़ों का बाजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | दो दिन से समूचा जिला सर्दी की जकड़न में है। रविवार को भी सूरज पूरे दिन बादलों की रजाई में अलसाया रहा। सुबह ओस भी पड़ी। दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब हल्की धूप निकली लेकिन सिर्फ दर्शन देने मात्र के लिए।
सर्द हवाएं लोगों को ठिठुराती रहीं। तेज सर्दी रविवार के कारण लोग देर से घरों से बाहर निकले। दिन के पारे में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। शाम होने से पहले ही शहर में सन्नाटा पसर गया था। सर्दी चमकने के साथ ऊनी-गर्म कपड़ों के लिए लगे तिब्बतियन बाजार में ग्राहकी बढ़ गई।