सीपीटी में बैठे 233 परीक्षार्थी
झुंझुनूं | दीइंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सीपीटी (कॉमन प्रोफिशिऐंसी टेस्ट) रविवार को हुआ। जिले के दो केंद्रों पर 233 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा दो पारी में हुई। झुंझुनूं के आदर्श बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार का हुए सीपीटी में 193 बच्चे शामिल हुए। संस्था के सचिव पीएल हलवाई ने बताया कि पहली पारी में 196 में से 194 बच्चों ने परीक्षा दी। जबकि दूसरी पारी में परीक्षार्थियों की संख्या 193 रही। प्राचार्य योगेश शर्मा, मधु शर्मा तथा इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधि शिवकुमार टिबड़ा ने व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी।
मुकुंदगढ़| डूंडलोदविद्यापीठ केंद्र पर भी रविवार को परीक्षा हुई। केंद्राधीक्षक सतीशचंद्र कर्नाटक ने बताया कि सभी 40 परीक्षार्थी शामिल हुए। सीए श्रीनिवास को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।
झुंझुनूं . आदर्शबाल निकेतन स्कूल में सीपीटी की एक्जाम देकर आते बच्चे।