- Hindi News
- राशन की दुकानों पर मिलेंगे ब्रांडेड उत्पाद
राशन की दुकानों पर मिलेंगे ब्रांडेड उत्पाद
राशनकी दुकानों पर जल्दी ही ब्रांडेड उत्पाद भी मिलेंगे। रसद विभाग ने 125 दुकानों का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। जरूरत पड़ने पर और दुकानें इसके लिए तय की जा सकेंगी। जिले में अभी 784 दुकानों पर गेहूं, चावल, केरोसिन, चीनी आदि खाद्य सामग्री का वितरण होता है।
राज्य सरकार के निर्देश पर रसद विभाग ने जिले में पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप आधारित 125 दुकानों का चयन किया है। इन पर बिक्री के लिए ब्रांडेड खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी। पीपीपी मॉडल के तहत इन दुकानों के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है। राजस्थान उपभोक्ता निगम की स्वीकृति निर्देश मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
येसामग्री मिलेगी दुकानों पर
राशनकी दुकानों पर इस समय गेहूं, चावल, केरोसिन और चीनी का वितरण उचित मुल्यों पर किया जाता है। विभागीय जानकारी के अनुसार योजना को मंजूरी मिलते ही पीपीपी मॉडल आधारित दुकानों पर सभी तरह की दालें, घी, तेल, साबुन आदि रोजमर्रा की जरूरी चीजें मिलेंगी।
ऐसी होगी पीपीपी मॉडल की दुकानें
चायपत्ती नमक पर हुआ प्रयोग
पीपीपीदुकानों की संख्या और स्थान तय करने के पहले राशन दुकानों के माध्यम से चायपत्ती और नमक की प्रयौगिक स्तर पर बिक्री हो चुकी है। लोगों को इसका फायदा भी मिला। हालांकि बाद में इसकी टेंडर प्रक्रिया में ढिलाई होने से योजना को बीच में बंद करना पड़ा था।
योजना के तहत निजी कंपनियों के सहयोग से ये दुकानें खोली जाएंगी। बड़ी कंपनियों से उत्पाद उपलब्ध कराने पर बातचीत जारी है। योजना में उन राशन दुकानों का चयन किया गया है जिनके पास सामान रखने के लिए अच्छी जगह उपलब्ध है।
ब्रांडेड आइटम ही मिलेंगे
योजना के तहत इन दुकानों पर ब्रांडेड आइटम्स ही बेचे जाएंगे ताकि आम लोगों तक इनकी पहुंच हो सके। ब्रांडेड चीजों का निर्माण करने वाली कंपनियों से बात की जा रही है। संभव होने पर बाजार में बिकने वाले चीजों के मुकाबले किफायती दाम पर अच्छी उपभोक्ता वस्तुएं आम लोगों की पहुंच में जाएंगी।
^पीपीपी मॉडल के तहत जिले में 125 दुकानों की सूची सरकार को भेजी है। दुकान खुलने पर लोगों को उचित मुल्य पर ब्रांडेड सामान मिल सकेंगे। इससे उपभोक्ता का फायदा होगा। -लियाकत अली, डीएसओ