पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक संघ शेखावत की बैठक

शिक्षक संघ शेखावत की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | शिक्षकभवन में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष दुर्गाराम मोगा की अध्यक्षता में शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिला मंत्री रामवतार ने शिक्षक समस्याओं पर विचार रखे। बैठक में डीपीसी से वंचित शिक्षकों, ब्लाक स्तर पर रही समस्याओं, स्कूल टीचर्स फेडरेशन के 15-17 फरवरी को श्रीगंगानगर में प्रस्तावित अधिवेशन में भाग लेने तथा आर्थिक सहायता के लिए कूपन जारी करने पर चर्चा की गई। साथ ही जनवरी 2015 तक सदस्यता अभियान पूरा करने पर जोर दिया गया। चंडीगढ़ में 20 से 24 दिसंबर तक होने वाले अधिवेशन में भाग लेने की योजना तैयार की गई। बैठक में चंदगीराम चाहर, रामवतार जांगिड़, सुभाष लमोरिया, इरफान अहमद, राजेंद्र बड़सरा, संतकुमार शर्मा, दयाराम सैनी, जगदीश सैनी, प्रहलाद सिंह, चिरंजीलाल, सांवरमल शास्त्री, देवेंद्र झाझडिय़ा, दाताराम यादव, सत्यवीर सिंह, अशोक शर्मा, मदनलाल, बनवारी गिल, सत्यप्रकाश गोदारा आदि मौजूद थे।