पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शारीरिक शिक्षकों की बैठक

शारीरिक शिक्षकों की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | राजस्थानशारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को परमवीर पीरूसिंह राजकीय माध्यमिक स्कूल में हुई। जिलाध्यक्ष प्रदीपकुमार झाझडिय़ा की अध्यक्षता में कई निर्णय लिए गए। सत्र 2014-15 की पात्रता एवं वंचित रहे शारीरिक शिक्षकों के नाम जोड़ने, डीपीसी कराने, विद्यालयों में खेल बजट आबंटित कराने, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के लिए निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराने आदि मांगें उठाई गई। बैठक में सुनील चाहर, सत्यवीर झाझडिय़ा, रमेश कुमार, रामस्वरूप गजराज, सुरेंद्र मुहाल, नेमीचंद, दिनेश शर्मा, रणवीर सिंह, अम्मीलाल, सुरेंद्र सिंह, मनफूल सिंह, रणवीर सिंह, ताराचंद यादव, रघुवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, भानाराम, हरिराम, ओमप्रकाश, छोटूराम, धर्मवीर धीवा, हरदयाल, सत्यवीर सिंह, सुमेर सिंह, भीखाराम आदि मौजूद थे।

झुंझुनूं . परमवीरपीरूसिंह रामावि में बैठक करते शारीरिक शिक्षक।