पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्क में किया सामूहिक श्रमदान

पार्क में किया सामूहिक श्रमदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | शहरके वार्ड चार स्थित राजीव गांधी पार्क में रविवार को पार्षद डॉ. राजेश बाबल के नेतृत्व में श्रमदान किया गया। न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सफाई में सहयोग दिया। पार्क समिति के महावीरसिंह दडिय़ा ने बताया कि करीब पांच घंटे में पार्क से झाड़ झंझाड़ हटाए गए। लोगों ने हर रविवार को सफाई दिवस मनाने का निर्णय लिया। डॉ. बाबल का अभिनंदन भी किया गया। बाबल ने पार्क में एक ट्यूबवैल तथा नगर परिषद से हाईमास्क लाइट लगवाने की घोषणा की। इस मौके पर बलबीर झाझडिय़ा, लक्ष्मणसिंह मील, कमल केजड़ीवाल, राजन चौधरी, पीरामल पूनिया आदि मौजूद थे।

नवलगढ़| बड़वासीमें दुर्गा माता सेवा समिति की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। विकास कुमावत ने बताया कि मंदिर परिसर से लेकर गांव के सार्वजनिक चौक तक सफाई की गई।

झुंझुनूं. पार्कमें सामूहिक श्रमदान करते पार्षद समिति सदस्य।