प्रदर्शनी का उद्घाटन आज
झुंझुनूं. राज्यसरकार की एक साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी सोमवार शाम चार बजे सूचना केंद्र में शुरू होगी। इसका उद्घाटन चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र राठौड़ करेंगे। एडीएम सुरेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। इस दौरान जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया की कार्यक्रम में सांसद, विधायक जिला भाजपा सदस्य कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे।