- Hindi News
- अलकुरैश सोसायटी बच्चों के लिए कक्षाएं लगाएगी
अलकुरैश सोसायटी बच्चों के लिए कक्षाएं लगाएगी
झुंझुनूं | अलकुरैशवेलफेयर सोसायटी अगले महीने रक्तदान शिविर एवं छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क कक्षाएं लगाएगी। यह निर्णय रविवार को मुफीदे आम स्कूल में हुई सोसायटी की बैठक में किया गया। बैठक में सालाना जलसे की तैयारियों पर चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश बडग़ुजर ने वार्षिक खर्च का ब्योरा पेश किया। अध्यक्षता गुलामनबी आजाद ने की। विशिष्ट अतिथि जाकिर हुसैन, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद यूसुफ थे। सहसचिव मोहम्मद मोहसिन ने सोसायटी के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कौम की तरक्की के लिए तालीम को आवश्यक बताया। संचालन सचिव अब्दुल मजीद कुरैशी ने किया। अध्यक्ष शाकिर हुसैन ने आभार जताया। डॉ. इकराम कुरैशी, इम्तियाज अली, मोहम्मद यासीन, सदीक, मोहम्मद क्यूम, इकबाल हुसैन, मोहम्मद आरिफ, सत्तार, याकूब टेलर, लियाकत, हारून, रफीक ने विचार व्यक्त किए।